
नयी दिल्ली : भाजपा समेत पूरे एनडीए ने अपने उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है. भाजपा अध्यक्ष जय प्रकाश नड्डा (जेपी नड्डा) ने इसका ऐलान करते हुए कहा कि सीपी राधाकृष्णन एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार होंगे. अभी सीपी राधाकृष्णन महाराष्ट्र के राज्यपाल हैं. वे झारखंड के राज्यपाल थे और यहां से उनको महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाया गया था. (नीचे देखे पूरी खबर)

जेपी नड्डा ने कहा कि भाजपा के संसदीय बोर्ड की बैठक उपराष्टपति पद के उम्मीदवार का नाम फाइनल करने के लिए बुलाई गई थी. सीपी राधाकृष्णन फरवरी 2023 से जुलाई 2024 तक झारखंड के राज्यपाल रहे. इसके अलावा मार्च से जुलाई 2024 तक तेलंगाना का अतिरिक्त प्रभार और मार्च से अगस्त 2024 तक पुडुचेरी के उपराज्यपाल का अतिरिक्त कार्यभार भी संभाला. 31 जुलाई 2024 से वे महाराष्ट्र के राज्यपाल पद पर आसीन हैं. यह महज संयोग ही है कि झारखंड के राज्यपाल जो भी बनता है, वे बड़े पदों पर आसीन होते है. पहले द्रौपदी मुर्मू झारखंड के राज्यपाल थी जिनका राष्ट्रपति बनाया गया और अब सीपी राधाकृष्णन को देश के उपराष्ट्रपति का उम्मीदवार बनाया गया है.












