रामगोपाल जेना/चक्रधरपुर : चक्रधरपुर के आसनतलिया मधुसूदन पब्लिक स्कूल ‘एक्टिव लर्निंग’ (सक्रिय अध्ययन) विषय पर पांचवें ‘इन हाउस’ प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन हुआ. इस कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य के नागराजू, उप प्राचार्या आरती कोड़वार, विद्यालय के प्रशिक्षण नोडल अधिकारी (एस.टी.एन.सी.) दिनेश कुमार चक्रवर्ती एवं रिसोर्स पर्सन रंजन गोराई, एम सुनीता ने दीप प्रज्वलित कर कराया. इस कार्यक्रम में रिसोर्स परसन का परिचयात्मक भाषण विद्यालय की शिक्षिका पायल सलूजा ने किया. कार्यक्रम में प्रशिक्षणार्थियों को रिसोर्स पर्सन द्वारा प्रशिक्षण दिया गया कि ‘एक्टिव लर्निंग’ विषय को बच्चों के समक्ष किस प्रकार प्रस्तुत किया जाए ताकि उनकी अधिगम प्रक्रिया में सहजता हो.(नीचे भी पढ़ें)

रिसोर्स पर्सन ने प्रशिक्षुओं को 13 समूह में बांटकर विषय- वस्तु को अति सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया गया, जिसमें प्रशिक्षणार्थियों ने सत्र को उत्साहपूर्वक पूरा किया. सत्र के अंत में विद्यालय के प्राचार्य एवं उप प्राचार्या ने रिसोर्स पर्सन रंजन गोराई, एम सुनीता को फाइलें देकर सम्मानित किया गया. विद्यालय की शिक्षिका जानकी के द्वारा प्राचार्य के नागराजू, प्राचार्या श्रीमती आरती कोड़वार, एसटीएन सी. दिनेश कुमार चक्रवर्ती, रिसोर्स पर्सन रंजन गोराई, एम सुनीता सहित सभी प्रशिक्षणुओं को धन्यवाद ज्ञपन किया गया. मंच का संचालन विद्यालय के शिक्षक तुलसी नायक ने किया.



