रामगोपाल जेना/बंदगांव /चक्रधरपुर: हुडंगदा पंचायत के भुइयां देवगांव में एक किलोमीटर सड़क निर्माण को लेकर बबलू नायक की अध्यक्षता में ग्रामीणों की बैठक संपन्न हुई. बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि 10 वर्षों से अधिक हो गया है. इस गांव में सड़क की स्थिति बहुत ही दयनीय है .बरसात के दिनों में तो इस सड़क पर चलना ही काफी मुश्किल है. सड़क में बड़े-बड़े पत्थर एवं गड्ढे हो गए हैं. जिससे वाहन का भी आना जाना संभव नहीं है. इस सड़क में कई बार दुर्घटनाएं भी घट चुकी है. मगर अब तक यह सड़क नहीं बन पाया है. उन्होंने कहा अगर इस बार सड़क का निर्माण नहीं हुआ तो यहां के ग्रामीण चुनाव का बहिष्कार करेंगे. .उन्होंने कहा यहां बिजली की स्थिति भी बहुत खराब है. यहां मात्र 10 केवी का ट्रांसफार्मर लगा है .(नीचे भी पढ़े)
जिस कारण सभी लोगों को सही ढंग से बिजली नहीं मिल पाती है .यहां पर कम से कम 63 केवी का ट्रांसफार्मर उपलब्ध होना चाहिए. जिससे लोगों को बिजली मिल सके. बैठक के दौरान गांव के विकास से संबंधित अन्य अन्य विषयों पर भी चर्चा की गई. सारी समस्या सुनने के पश्चात बबलू नायक ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि इन सभी समस्याओं की जानकारी विधायक सुखराम उरांव को दी जाएगी. और मांग किया जाएगा कि जल्द से जल्द यहां सड़क का निर्माण तथा बिजली का ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया जाए. इस मौके पर राजू नायक, विकास नायक, नींबू नायक, लक्ष्मी नायक, रीना नायक, कस्तूरी नायक, यशोदा नायक समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.



