
रामगोपाल जेना / बंदगांव : चक्रधरपुर -बंदगांव पुलिस ने थाना क्षेत्र के ग्राम कटवा से भारी मात्रा में डोडा बरामद किया हैं. इस संबंध में बंदगांव थाना प्रभारी विकास कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को गुरुवार-शुक्रवार की मध्य रात्रि करीबन 1 बजे गुप्त सूचना मिला था कि ग्राम कटवा में डोडा की खरीद बिक्री होने वाला हैं. गुप्त सूचना के सत्यापन के बाद जब पुलिस रात्रि में पहुंची तो पुलिस को देखते ही कुछ लोग भागने लगे. जिसके बाद पुलिस ने मौके से ट्रैक्टर में लदा डोडा बरामद किया. उन्होंने कहा कि 45 बोरा डोडा में 20 बोरा पीसा हुआ हैं. जबकि 25 बोरा छिलका समेत हैं. पुलिस ने मौके पर एक ट्रैक्टर, एक बाजाज प्लसर मोटरसाइकिलख्, दो पीसने वाला मशीन, एक तराजू तथा 1 किलो 800 ग्राम लासा बरामद किया हैं. उन्होंने बताया कि डोडा तथा लासा की कुल कीमत लगभग 6 से 8 लाख रुपया बताया जा रहा हैं. उन्होंने बताया कि इस संबंध में बंदगांव थाना में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही हैं.



