
चाईबासा : जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत चक्रधरपुर से बाईहातु जाने वाले मार्ग पर एक सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई। ज्ञात हो कि चक्रधरपुर मार्ग पर बाईहातु गांव के पास यह हादसा हुआ। सूचना पाकर मुफ्फसिल थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। बताया जाता है कि अज्ञात चारपहिया वाहन की चपेट में आने से यह हादसा हुआ।














