
चाईबासा : अविभाजित बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कृष्ण बल्लभ सहाय की जयंती पर गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी ,प.सिंहभूम के तत्वावधान में कांग्रेस भवन में कार्यक्रम आयोजित कर श्रद्धासुमन अर्पित किया. परिचर्चा को संबोधित करते हुए कांग्रेसियों ने एक स्वर में कहा कि कृष्ण बल्लभ सहाय की जमींदारी प्रथा उन्मूलन व भूमि सुधार कार्यक्रम को लागू करने में बड़ी भूमिका थी. उन्होंने दलितों , पिछड़ों व अल्पसंख्यकों के उत्थान के लिए अनेक कार्यक्रम को लागू किया. जिसका लाभ आज समाज के इन वर्गों में विकास के रूप में देखने को मिल रहा है.बिहार लोक सेवा आयोग में दलित सदस्य बनाने का ऐतिहासिक कार्य किया. मौके पर कार्यकारी जिलाध्यक्ष रंजन बोयपाई , प्रखंड अध्यक्ष दिकु सावैयां , नगर अध्यक्ष मुकेश कुमार , सांसद प्रतिनिधि त्रिशानु राय , जितेन्द्र नाथ ओझा , ओबीसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष चंद्रशेखर दास , उपाध्यक्ष सिकुर गोप , विजय सिंह तुबिद , मो०असलम , चंद्रशेखर प्रसाद , कार्तिक बोस , सुशील कुमार दास आदि उपस्थित थे.




