रामगोपाल जेना,चक्रधरपुर: पीपुल्स वेलफेयर एसोसिएशन समाज के हर वर्ग के लोगों के लिए बेहतर काम कर रही हैं. इसकी जितनी भी सराहना की जाए कम है. उक्त बातें खरसावां के विधायक दशरथ गागराई ने कही. श्री गागराई रविवार को चक्रधरपुर नगर परिषद विवाह भवन में पीपुल्स वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा प्रथम रक्तदान शिविर को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि चक्रधरपुर एक छोटा सा शहर है, लेकिन रक्तदान शिविर आयोजित करने के मामले में झारखंड में चक्रधरपुर ने एक अलग पहचान बनाई है. चक्रधरपुर में सालों भर विभिन्न समाज के लोग रक्तदान शिविर का आयोजन करते हैं. इससे पहले अतिथियों ने भगवान बिरसा मुंडा के तस्वीर पर फूल माला चढ़ाकर और दीप प्रज्वलित कर शिविर का उद्घाटन किया. शिविर में कुल 170 यूनिट रक्त संग्रह हुआ.(नीचे भी पढ़े)

जिसमें महिलाओं ने 10 यूनिट रक्तदान किया. जबकि 179 युवाओं ने रक्तदान के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था. इस अवसर पर विधायक दशरथ गागराई, पूर्व विधायक बहादुर उरांव, जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष श्याम सुंदर महतो, डॉ नागेश्वर प्रधान, नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष कृष्णा देव साह, सुमिता होता फाउंडेशन के अध्यक्ष सदानंद होता, भाजपा नेता विजय मेलगांड़ी , पूर्व वार्ड परिषद लीला प्रसाद, अनवर खान आदि को एसोसिएशन के सचिव डॉ विजय सिंह गागराई ने पत्ते से निर्मित टोपी एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया. वहीं सचिव डॉ श्री गागराई ने कहा कि एसोसिएशन एक सामाजिक संगठन है और समाज के हर वर्ग के लोगों के लिए सेवा करती हैं, उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में कभी भी चक्रधरपुर में रक्त की कमी होने नहीं दिया जाएगा. (नीचे भी पढ़े)
आगे भी इस तरह का रक्तदान शिविर का आयोजन होते रहेगा. मंच संचालन सुमिता होता फाउंडेशन के अध्यक्ष सदानंद होता ने की. शिविर में चाईबासा ब्लड बैंक के सहयोग से संपन्न हुआ. शिविर में आजसू के जिला अध्यक्ष रामलाल मुंडा, जदयू के जिला अध्यक्ष विश्राम मुंडा, मधुसूदन पब्लिक स्कूल के चेयरमैन बलराज हिंदवार, मनोज भगेरिया, प्रवीर प्रमाणिक, शिक्षक दिलीप महतो समेत शहर के गणमान्य लोग, रक्तदाता एवं एसोसिएशन के सदस्यगण मौजूद थे.











