बहरागोड़ा: चाकुलिया वन क्षेत्र के मानुषमुड़िया उप-बीट स्थित केशरदा बीट क्षेत्र में जंगली हाथियों की मौजूदगी से आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है. जानकारी के अनुसार, हाथियों का एक झुंड वन बेनाशोली से दांदुडीही की ओर जाने वाले मुख्य वन मार्ग से सटे साल के घने जंगलों में डेरा डाले हुए है.
हाथियों के जंगल के रास्ते के समीप रहने से राहगीरों और आसपास के ग्रामीणों में अनहोनी की आशंका बढ़ गई है. (नीचे भी पढ़े)
ग्रामीणों ने हाथियों की गतिविधियों को देखते हुए सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है और जंगल की ओर जाने से बच रहे हैं.सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर सक्रिय हो गई. विभाग द्वारा हाथियों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके. वन अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे जंगल की ओर न जाएं, हाथियों के करीब जाने या उन्हें छेड़ने का प्रयास न करें तथा किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल वन विभाग को दें.




