जमशेदपुर : जमशेदपुर में झारखंड छात्र एकता मंच (जेएसइएम) के बैनर तले बुधवार को छात्र-छात्राओं द्वारा जेपीएससी व जेएसएससी में हुई धांधली के विरोध में महा आक्रोश निकाली गई. रैली का नेतृत्व कर रहे छात्र ने बताया कि रैली में जिले के विभिन्न छात्र संगठन, अभ्यर्थी और सामाजिक संगठनों के सैकड़ों छात्र-छात्राएं शामिल हुए. साकची आम बागान से डीसी कार्यालय तक महा आक्रोश रैली निकाली गयी. वहां छात्रों ने मुख्यमंत्री के नाम उपायुक्त के माध्यम से मांग पत्र सौंपा गया. छात्रों का कहना है कि यदि सरकार शीघ्र जेपीएससी-जेएसएससी धांधली में उचित कार्रवाई नहीं करती है तो वे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे. (नीचे भी पढ़ें)
वहीं बुधवार को रांची में हो रहे मशाल जुलूस व प्रदर्शन के समर्थन में झारखंड छात्र एकता मंच है. उन्होंने सरकार से मांग की कि संथाली प्रश्न-पत्र की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराई जाए, संबंधित परीक्षा को तत्काल रद्द कर पुनः परीक्षा आयोजित की जाए, तथा इस लापरवाही एवं अनियमितता के लिए जिम्मेदार अधिकारियों एवं दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो. ज्ञापन सौंपने में सतनारायण मुर्मू, शंकर सेन महाली, कार्तिक सोरेन सहित अन्य छात्र-छात्राएं शामिल है.




