रामगोपाल जेना/चक्रधरपुर: चक्रधरपुर के विधायक सुखराम उरांव शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में बेहतर करने का प्रयास जारी है. एक कार्यक्रम में उन्होंने बताया कि लट्टू उरांव डिजिटल इंटर कालेज और लट्टू उरांव मेमोरियल अस्पताल की तैयारी कर रहें है और इसके लिए बनमालीपुर के आगे इंद्रा कॉलोनी में
भवन का निर्माण हो रहा हैं.(नीचे भी पढे)
उन्होंने कहा की उनका एक बेटा मेडिकल की पढ़ाई पूरी कर ली है. दूसरा बेटा भी मेडिकल की पढ़ाई कर रहा है. अत: उनकी इच्छा है कि वे एक अस्पताल भी खोलेंगे और कम खर्च में बेहतर चिकित्सा देने की कोशिश होगी. शिक्षा पर उन्होंने कहा की डिजिटल इंटर कालेज को भी भविष्य में डिग्री कालेज बने उनका प्रयास रहेगा.











