रामगोपाल जेना चक्रधरपुर: चक्रधरपुर शहर स्थित रश्मि इंटरप्राइजेज मोबाइल दुकान को चोरों ने एक बार फिर निशाना बनाया है. बीती रात चोर दुकान के मुख्य द्वार का शटर तोड़कर अंदर घुसे और 50 से अधिक मोबाइल फोन चोरी कर लेकर फरार हो गए.घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी और चक्रधरपुर थाना प्रभारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी.(नीचे भी पढ़े)

पुलिस दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य साक्ष्यों की जांच कर चोरों का सुराग जुटा रही है.बताया जा रहा है कि कुछ माह पूर्व भी इसी दुकान में बड़ी चोरी हुई थी, जिसका सामान अब तक बरामद नहीं हुआ है. लगातार दूसरी बार चोरी की घटना से शहर के व्यापारियों में चिंता और दहशत का माहौल है.




