रामगोपाल जेना,चक्रधरपुर:चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में प्रबंध समिति की बैठक विधायक सुखराम उरांव की अध्यक्षता में हुई. इस बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए. बैठक में प्रमुख ज्योति सीजुई, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर अंशुमन शर्मा आदि मौजूद थे.बैठक में कई महत्वपूर्ण चर्चा की गई. अनुमण्डलीय अस्पताल चक्रधरपुर के लिए मुख्यमंत्री रख रखाव योजना 2025-28 के लिए उपलब्ध कराई गई राशि का उपयोग निम्न कार्यों के लिए प्रस्ताव लाया गया. जिसमे अस्पताल परिसर में तीन जगह बागवानी का कार्य किया जाना है. अनुमंडल अस्पताल के मुख्य द्वार से न्यू एक्सटेनशन भवन तक पेवर्स ब्लॉक, लगाने का कार्य कराया जाना है. मातृत्व शिशु देखभाल इकाई विभाग से न्यू एक्सटेनशन भवन के पार्किंग तक पेवर्स ब्लॉक लगाने का कार्य कराया जाना है.(नीचे भी पढ़े)
वाहन पार्किंग में व्यवस्था एवं एबुलेंस पार्किंग की व्यवस्था किया जाना है. पुराने भवन इंडोर में भर्ती मरीज के सहायकों हेतु रेस्ट रुम की व्यवस्था, पेयजल हेतु विभिन्न क्षेत्रों में कम से कम तीन जगहों पर आरओ एवं शीतल जल की व्यवस्था करना, बॉयोमेडिकल वेस्ट केयर का रंग रोगन एवं पलंबर कार्य कराना ,अस्पताल परिसर में अशोक, गुलमोहर, पिस्ता इत्यादि का पौधारोपण कराना, सोलर ट्यूबवेल, को मातृत्व शिशु देखभाल इकाई से जोड़ना है. पुराने अस्पताल भवन में बाथरूम खराब होने के कारण एवं रख-रखाव योग्य न रह जाने के कारण नये शौचालय कॉम्प्लेक्स का निर्माण कराना, पुराने शौचालय का रिएनोवेशन, रिपेयर का कार्य कराना , कुपोषण उपचार केन्द्र का नवीकरण का कार्य कराना आदि प्रस्ताव पारित किए गए.



