
जमशेदपुर : सरायकेला-खरसावां जिला के खरसावां पुलिस ने नक्सली कमांडर महाराज प्रमाणिक के सहयोगी जैकी पर्डी को हिरासत में लिया है. बताया जाता है कि गुप्त सूचना पर जयकी पर्डी को खरसावां के कुचाई मार्ग से गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने उसके पास से नक्सली साहित्य भी बरामद किया है. बताया जाता है कि पुलिस की गिरफ्त में आए जैकी नक्सलियों को गोला बारूद सप्लाई करने का काम करता है. वह मध्य प्रदेश के कटनी का रहने वाला है. फिलहाल सरायकेला पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. वह मध्यप्रदेश से कोल्हान में आकर नक्सलियों को बम, गोला और बारुद की सप्लाइ करता है और फिर उनके माध्यम से अपराधिक घटनाओं को अंजाम दिलाता है, जिसके बाद वह साइलेंट रहकर काम करता था, जिसको खरसावां से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.













