
जमशेदपुर : सरायकेला खरसावां जिले के राजनगर थाना अंतर्गत रूपनाचना गांव निवासी 20 वर्षीय राहुल राहुल सरदार ने सोमवार को कीड़ा मारने का दवा खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजनों ने उसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल पहुंचाया जहां से उसे एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि मंगलवार को उसे पैसे देकर टुसू परब की खरीदारी करने के लिए भेजा था। वह अपने बाइक से बाजार गया था। वापस आने के क्रम में मुहलडीहा के पास उसने जहर खा लिया। स्थानीय लोगों ने घर आकर घटना की जानकारी दी इसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। राहुल ने आत्महत्या का प्रयास क्यों किया इसकी जानकारी परिजनों को नहीं है। वहीं राहुल की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
परीक्षा में फेल करने से अवसाद में थी युवती, केरोसिन छिड़ककर लगा ली आग
जमशेदपुर : जमशेदपुर के जादूगोड़ा थाना अंतर्गत राजदोहा निवासी 23 वर्षीय बसंती हांसदा ने मंगलवार को अपने घर पर केरोसिन छिड़ककर खुद को आग लगा ली। मामले की जानकारी परिजनों को होने पर उन्होंने आग को बुझाया और उसे तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां स्थिति गंभीर होने पर उसे एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया। बसंती के पिता राय हांसदा ने बताया कि उनकी बेटी b.a. पार्ट वन की छात्रा है। परीक्षा में फेल करने के बाद उसे प्रमोट किया गया था। जिसके बाद से वह अवसाद में थी। मंगलवार को सुबह नाश्ता करने के बाद वह अपने कमरे में कई और खुद पर केरोसिन छिड़क आग लगा लिया। बसंती की स्थिति गंभीर बनी हुई है। वह 65 प्रतिशत तक जल गई है।







