चक्रधरपुर/चाईबासा: पश्चिम सिंहभूम जिला के उपायुक्त मनीष कुमार के निर्देश पर चक्रधरपुर प्रखंड कार्यालय द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल की गयी है. अब प्रत्येक माह की 24 तारीख को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा. प्रखंड विकास पदाधिकारी कंचन मुखर्जी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह शिविर अनुमंडल अस्पताल में आयोजित होगा. जिले में वर्तमान समय में रक्त की कमी तथा थैलेसीमिया से पीड़ित मरीजों के लिए नियमित रक्त की आवश्यकता को देखते हुए इस शिविर का आयोजन किया जा रहा है. (नीचे भी पढे़ं)
पहला रक्तदान शिविर 24 अप्रैल (शुक्रवार) को आयोजित किया जाएगा. प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रक्तदान करें और जरूरतमंदों की मदद करें.



