रांची / जमशेदपुर : झारखंड में भीषण गर्मी के बीच राहत मिलने के आसार है. मौसम विभाग रांची केंद्र के पूर्वानुमान अनुसार राज्य में 24 से 27 अप्रैल तक तेज आंधी के साथ बारिश का अलर्ट है. वहीं गुरुवार और शुक्रवार को कोल्हान के तीनों जिले में हीटवेव का खतरा है. पिछले 24 घंटे में सबसे गर्म जिला चाईबासा का 43.0 डिग्री रहा. वहीं रांची का 38.7 डिग्री, जमशेदपुर का 42.2 डिग्री, डाल्टेनगंज का 42.8 डिग्री, बोकारो का 41.5 डिग्री, बहरागोड़ा का 40.0 डिग्री, कोडरमा का 39.7 डिग्री, गोड्डा का 41.7 डिग्री, गुमला का 38.0 डिग्री, हजारीबाग का 39.0 डिग्री, खूंटी का 38.3 डिग्री, सरायकेला का 43.0 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. (नीचे भी पढे़ं)
इन जिलों में गुरुवार व शुक्रवार को लू का अलर्ट – राज्य के बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, दुमका, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां जिले में आज यानी गुरुवार को लू का अलर्ट है. वहीं शुक्रवार को कोल्हान के पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां जिले में लू का खतरा है.
शुक्रवार को इन जिलों में बारिश का अलर्ट – राज्य के रांची, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका, पाकुड़, गोड्डा, साहेबगंज में गरज चमक के साथ बारिश का अनुमान है.



