
Chaibasa : रविवार को सदर अस्पताल कार्यालय प्रांगण में झारखण्ड राज्य आऊटसोर्सिंग कर्मचारी संघ पश्चिमी सिंहभूम जिला शाखा की बैठक कृष्णा मुखी की अध्यक्षता एवं झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सदानन्द होता की उपस्थिति में हुई। बैठक मे सर्वसम्मति से जिला शाखा तदर्थ कमेटी का गठन किया गया। इसमें जिलाध्यक्ष अरविन्द लोहार, उपाध्यक्ष कृष्णा मुखी, जातरू कारवा, सचिव रूपेश कारवा, संयुक्त सचिव विमलेश कुमार, सोमा संवैया, मुकेश कारवा कोषाध्यक्ष चारू शंकर कालुण्डिया, उप कोषाध्यक्ष पीलू कारवा, जिला सदस्य सतीश खाखा, सुरेश कुमार लारीया, विवेक कुमार, उमा कारवा, ललिता बोदरा, प्रेम सिंह सामड, बलराम दास एवं बबली देवी को बनाया गया।







