
चाईबासा : भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सिंहभूम के पूर्व सांसद लक्ष्मण गिलुवा के आकस्मिक निधन पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा और सिंहभूम की मौजूदा सांसद गीता कोड़ा ने गहरा शोक व्यक्त किया है. कोड़ा दंपती ने कहा है कि लक्ष्मण गिलुवा के निधन की सूचना पा कर बहुत दुख हुआ. गिलुवा जी के साथ हमारे राजनीतिक एवं व्यक्तिगत संबंध रहे हैं. वे शांत एवं मृदुभाषी राजनेता के रूप में जाने जाते थे. सिंहभूम की जनता हमेशा उन्हें याद रखेगी. उन्होंने कोड़ा परिवार की ओर से दिवंगत लक्ष्मण गिलुवा के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित किया है. साथ ही ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं उनके शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में सहनशक्ति प्रदान करने तथा परिवार के स्वस्थ एवं सुरक्षित रखने की प्रार्थना की है.





