रामगोपाल जेना,चक्रधरपुर: चाईबासा के सोनुआ और गोईलकेरा क्षेत्र के 50 से अधिक गांवों को जलापूर्ति के लिए बन रही 58 करोड़ की जलापूर्ति योजना 57 करोड़ से अधिक की खर्च होने के बावजूद अबतक पिछले पांच वर्षों से अधूरी पड़ी है. इससे क्षेत्र के ग्रामीणों में काफी आक्रोश है. इस योजना को पूरा करने की माँग को लेकर आज बिला पंचायत के दर्जनों गांवों के सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने चक्रधरपुर पहुंचकर हंडी और बाल्टी लेकर सड़क पर रैली निकालकर विरोध मार्च निकाला और विभाग के कार्यालय पहुंचकर घेराव करते हुए प्रदर्शन किया.(नीचे भी पढ़े)

मौके पर ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों ने विभाग के अधिकारियों के साथ वार्ता में योजना को जल्द पूरा कर गांवों को जलापूर्ति शुरू करने का मांग किया. साथ ही योजना के जल्द पूरा नहीं होने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी भी दिया. वहीं इस योजना में अबतक 57 करोड़ से अधिक का भुगतान होने पर सवाल खड़ा करते हुए जांच की भी मांग उठायी







