देवघर: देवघर नगर निगम ने शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए अभियान चलाया है. इसके तहत सड़क और नालियों के बाहर दुकान लगाकर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई करते हुए निगम की टीम ने कई स्थानों से अतिक्रमण हटाया और जुर्माना भी वसूला.नगर निगम के अधिकारियों और कर्मियों ने टॉवर चौक से आजाद चौक तक विशेष अभियान चलाया. इस दौरान सड़क और नालियों पर कब्जा कर व्यवसाय करने वाले दुकानदारों को चिन्हित किया गया. कई दुकानदारों को नालियों के बाहर सामान रखकर दुकानदारी करते पाया गया,जिससे आम लोगों की आवाजाही और जल निकासी व्यवस्था प्रभावित हो रही थी.(नीचे भी पढ़े)

अभियान के दौरान निगम की टीम ने अतिक्रमण हटाने के साथ नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों से जुर्माना भी वसूला. अधिकारियों ने कहा कि सार्वजनिक स्थलों और नालियों पर किसी भी तरह का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. नगर निगम ने सभी दुकानदारों से निर्धारित सीमा के भीतर ही दुकान लगाने की अपील की है. साथ ही चेतावनी दी है कि भविष्य में भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. नगर निगम की इस कार्रवाई से अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों में हड़कंप है. निगम का कहना है कि शहर को स्वच्छ,सुंदर और व्यवस्थित बनाने के लिए अतिक्रमण हटाओ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा. वहीं मौके पर निगम के अधिकारी ने कहा कि यह अतिक्रमण देवघर नगर निगम के द्वारा चलाया जा रहा है यह प्रक्रिया अभी लगातार जारी रहेगा. नाले के इस पार दुकान लगाने वालों से फाइन काटते हुए हिदायत भी दी गई है. आमजन को इस रास्ते आवागमन में बहुत दिक्कत होती है.





