रामगोपाल जेना/चाईबासा:रविवार को सिंहभूमि क्षत्रिय महासभा ईचापीड़ ईकाई द्वारा हाई स्कूल परिसर में ईचापीड़ अध्यक्ष विनय सिंहदेव की अध्यक्षता और केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सिंहदेव की देखरेख में सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया गया. जिसमे केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सिंहदेव ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि रामनवमी तक ईचापीड़ ईकाई का सदस्यता सह पारिवारिक सूची केंद्रीय कमिटी को सौंपी जायेगी. ईचापीड़ ईकाई का मासिक बैठक प्रत्येक माह का दूसरी रविवार को किया जाना सुनिश्चित किया गया.(नीचे भी पढ़े)

ईचापीड़ ईकाई के द्वारा गरीब बच्चो को निशुल्क कोचिंग देने का भी निर्णय लिया गया. सदस्यता अभियान की बैठक में केंद्रीय महासचिव राहुल आदित्य, प्रशांत सिंहदेव, बैधनाथ सिंहदेव, दीपक सिंहदेव, यशवंत सिंहदेव, गोपाल सिंहदेव, बलराम सिंहदेव, रंजित सिंहदेव, गिरीश सिंहदेव, बैद्यनाथ सिंहदेव ऊर्फ मिट्ठू दादा, सत्यजीत सिंहदेव, नीलमाधब सिंहदेव, मानस,किशन,जयदीप,प्रवीण,अमित,समीर सिंहदेव,सितेश सिंहदेव,सहित समाज के युवा और गणमान्य लोग उपस्थित थे.



