रामगोपाल जेना/चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन जिले में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध लगातार सख्ती बरत रहा है. इसी क्रम में जिला खनन विभाग के निरीक्षक निखिल दास ने बंद पड़े पत्थर खनन पट्टों का भौतिक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान बंद हो चुके कुल पांच खनन क्षेत्रों का अवलोकन किया, जिनमें सीटीएस इंडस्ट्रीज के 2 क्षेत्र तथा ट्रस्टलाइन माइनिंग एंड मिनरल्स, ई करीम एवं ट्रस्टलाइन डीलर्स प्राइवेट लिमिटेड के एक-एक खनन क्षेत्र शामिल हैं. (नीचे भी पढ़ें)

जांच के दौरान सभी खनन पट्टों में खनन कार्य पूरी तरह बंद पाया गया. साथ ही, किसी भी स्थल पर मशीनरी मौजूद नहीं थी. संबंधित क्षेत्रों के सभी क्रेशर भी बंद पाए गए, जिससे स्पष्ट है कि प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई का प्रभाव जमीनी स्तर पर दिखाई दे रहा है. (नीचे भी पढ़ें)

प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि आगे भी अवैध खनन के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण सुनिश्चित किया जा सके.







