रामगोपाल जेना/ चाईबासा : कोल्हान क्षेत्र में बाईपास सड़कों पर भारी वाहनों के संचालन पर रोक की मांग को लेकर “न्याय यात्रा” की शुरुआत हो गई है. यह पदयात्रा आज, 26 अप्रैल से शुरू होकर रांची तक जाएगी. इस यात्रा का उद्देश्य एनएच-75ई, एनएच-220 और एमडीआर-117 पर दिन के समय भारी वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाने, सड़क हादसों पर रोक और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है. (नीचे भी पढ़ें)

आंदोलनकारियों का कहना है कि भारी वाहनों के कारण लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिससे कई लोगों की जान जा चुकी है और परिवार प्रभावित हुए हैं. पदयात्रा के माध्यम से राज्य सरकार तक अपनी मांगें पहुंचाई जाएंगी. आंदोलकारी रामेश बलमुचु, महेंद्र जामुदा ने कहा ये आम जनता की लड़ाई है.




