
चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिला के टेबो थाना क्षेत्र में पीएलएफआई के एरिया कमांडर शनिचर सुरीन के दस्ता के एक सक्रिय सदस्य गंजा उर्फ सोमा बोदरा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बाताया जा रहा है कि सोमा लेवी वसूलने समेत दस्ता के लिए सभी जरूरी सामग्री को उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता था. इसी संदर्भ में 11 जुलाई को टेबो थाना में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था. मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार को छापेमारी कर सोमा को गिफ्तार किया. बताया जा रहा है कि आरोपी 22 वर्षीय गंजा उर्फ सोमा बोदारा पश्चिमि सिंहभूम जिला के टेबो थान अंतर्गत सोंगा गांव का रहने वाला है. जिसे चाईबासा पुलिस ने बंदगांव थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. बताया जा रहा है कि उक्त कांड में एक और आरोपत हाजरा रूगु को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. छापेमारी करने पहुंची टीम में टेबो थाना प्रभारी बुधवा उरांव, राहुल कुमार सिंह, अमृत करकेट्टा, कार्तिक लोहरा, तपेश्वर सिंह व अन्य शामिल थे.








