रामगोपाल जेना/चक्रधरपुर : चक्रधरपुर में सरस्वती पूजा को लेकर पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी राजीव रंजन की अध्यक्षता में शांति समिति एवं चक्रधरपुर क्षेत्र के सभी पूजा कमेटियों के अध्यक्ष व सदस्यों से सरस्वती पूजा शांति पूर्वक मनाने एवं 5 फरवरी तक विसर्जन कर लेने की अपील की गई. उन्होंने कहा कि पूजा में शांति भंग करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा. इसके अलावा डीजे नहीं बजाने के साथ-साथ अश्लील गानों पर भी प्रतिबंध लगाने की मांग की गई. थाना प्रभारी ने कहा कि पूजा और त्योहार के दरम्यान आसामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी. उन्होंने मां सरस्वती की पूजा खुशनुमा माहौल में मनाने की अपील की.



