रामगोपाल जेना / चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम के सिंहपोखरिया रेलवे स्टेशन क्षेत्र के टूटूगुटु गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में ले जाए जा रहे 48 गौवंश को समय रहते बचा लिया गया. सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा. इसके बाद ग्रामीणों और विभिन्न सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता भी अभियान में शामिल हुए. संयुक्त कार्रवाई के दौरान सभी 48 गौवंश को तस्करों के चंगुल से सुरक्षित मुक्त कराया गया. ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी से यह अभियान सफल रहा. इसके बाद सभी गौवंश को सुरक्षित गौशाला पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू की गयी. गौशाला में सीमित स्थान होने के कारण प्रशासनिक और कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए कुछ गौवंश स्थानीय ग्रामीणों को उनकी देखभाल के लिए सौंपे गए. (नीचे भी पढ़ें)

इस दौरान उपस्थित लोगों ने गौ तस्करी पर सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाने चाहिए. प्रशासन ने भी लोगों से अपील की है कि गौ तस्करी जैसी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें और कानून के दायरे में रहकर सहयोग करें.







