
चाईबासा: चाईबासा जिला पुलिस को बड़ी एक और बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने 15 किलो ग्राम के दो सिलिंडर बम बरामद किया है. जिसे बाद बीडीडीएस की टीम ने निष्कि्य कर दिया. विदित हो कि जिले के विभिन्न इलाकों में पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर जांच अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में शुक्रवार को गोइलकेरा थाना अंतर्गत रेंगारबेडा से आराहासा जाने के रास्ते में चाईबासा पुलिस, सीआरपीएफ, जगुआर टीम की टीम ने कोर्डेक्स से कनेक्टेड करीब 15 किलो ग्राम के दो सिलिंडर बम को बरामद किया है. साथ ही इस बम को 100 मीटर के वायर से कनेक्ट करके पहाड़ी पर ले जाया गया था. यह सिलिंडर बम माओवादियों द्वारा सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से किया गया था परंतु पुलिस की सक्रियता ने उनके मंसुबो को नाकाम कर दिया. बाद मे बीडीडीएस की टीम ने दोनों सिलिंडर बम को निष्क्रय कर दिया. विदित हो कि यह रास्ता ग्रामीणो के द्वारा उपयोग किया जाता है. इससे ग्रामीणों को नुकसान हो सकता था. इस संबंध में गोइलकेरा थाना में एक मामला दर्ज किया गयाा है. जांच अभियान में धीरेंद्र पाठक सहायक कमांडेंट सीआरपीएफ बटालियन, जीडी एमसी जोशी, एसआई सूरत तुबिद, पुअनि रंजीत महतो, पुअनि एम हांसदा, सअनि यदुनंदन महतो, सअनि विश्वनाथ महतो, गोइलकेरा पुलिस, चाईबासा पुलिस समेत पुलिस बल के जवान मौजूद थे.














