रामगोपाल जेना/चाईबासा : शारदा संगीतालय का वार्षिक सांस्कृतिक समारोह पिल्लई हॉल में धूमधाम से आयोजित हुआ. इस अवसर पर मुख्य अतिथि रामावतार अग्रवाल एवं विशिष्ट अतिथि समाजसेवी गुरमुख सिंह खोखर, राजकुमार सिंह एवं डॉ मानसी सांतरा ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ कराया. कार्यक्रम की शुरुआत संस्था के छात्रों के द्वारा इंस्ट्रूमेंटल म्यूजिक के साथ हुई, जिसके बाद छात्र-छात्राओं ने शारदा संगीतालय का थीम सांग प्रस्तुत किया. (नीचे भी पढ़ें)

कथक ग्रुप ने गुरु वंदना की प्रस्तुति दी जिसमें विद्यार्थियों ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया. कार्यक्रम में छोटे बच्चों के द्वारा गीत संगीत नृत्य की प्रस्तुति दी गई. कार्यक्रम में गायन, वादन, नृत्य तथा चित्रकला से संबंधित छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने प्रस्तुतियां दीं.(नीचे भी पढ़ें)

कार्यक्रम में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रेष्ठ विद्यार्थियों को गायन, नृत्य, गिटार, सिंथेसाइजर एवं ड्राइंग आदि के लिए प्रदान किया गया. इनमें गायन विधा के लिए श्रेष्ठ विद्यार्थी सम्मान 2024 – 25 से हिमांशु बिस्वाल, गिटार के लिए अयन दास, मॉडर्न डांस के लिए अन्वी अनीषा सोय एवं ड्रॉइंग के लिए परी रॉय व सृजिव गिरि को पुरस्कार प्रदान किये गए. संस्था की ओर से बेस्ट सपोर्टिंग पर्सन के लिए देवाशीष चटर्जी, देवजीत राय, शुभंकर घोष, प्रणव दरीपा एवं राजकुमार सिंह को सम्मानित किया गया. संस्था के निदेशक मानस रॉय ने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने में संगीतालय के सदस्यों एवं शिक्षकों ने महत्वपूर्ण योगदान किया, जिनमें मुख्य रूप से देवाशीष चटर्जी, प्रणव दरीपा, देवजीत राय, आशीष सिन्हा, मुनमुन बोस, विवेक सिन्हा, स्निग्धा दे, सौरभी दत्ता, दीपेश गोप एवं नेहा बोस आदि ने सक्रिय भूमिका निभाई. संस्था की ओर से सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को भी सम्मानित किया गया. अंत में संस्था के निदेशक मानस राय ने धन्यवाद ज्ञापन किया.











