
चाईबासा. टाटा स्टील ने गुरूवार को नोवामुंडी में सर दोराबजी टाटा बॉटनिकल पार्क में सर दोराबजी टाटा की 161वीं जयंती मनायी गयी. नोवामुंडी के ओएमक्यू डिवीजन के जीएम अतुल भटनागर समेत सभी अधिकारियों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनकी उपलब्धियों को याद किया. इस दौरान कोविड- 19 के नियमों का पूरी तरह पालन किया गया. इस क्रम में दो गज सामाजिक दूरी व मास्क का पूरा ख्याल रखा गया. तत्पश्चात के कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री भटनागर ने कहा कि सर दोराबजी टाटा भारत के औद्योगिकीकरण के पथ प्रदर्शक थे. वे 1907 से लेकर 1932 तक वे टाटा स्टील के चेयरमैन थे. उन्होंने जेएन टाटा के सपने को साकार किया.







