रामगोपाल जेना,चाईबासा: नोवामुंडी प्रखण्ड के कोटगढ पंचायत भवन में आजीविका महिला संकुल संगठन, कोटगढ के वार्षिक आमसभा का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जगन्नाथपुर विधायक सह उप मुख्य सचेतक (सत्तारूढ़ दल)सोनाराम सिंकु का उपस्थित समिति के सदस्यों द्वारा बुके देकर सम्मानित किया गया. साथ ही मुख्य अतिथि श्री सिंकु ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की. (नीचे भी पढ़े)

कार्यक्रम में महिलाओं की भागीदारी और सशक्तिकरण पर जोर दिया गया.कार्यक्रम में विधायक सोनाराम सिंकु, सुनीता बरजो, समिति के सदस्य, माधुरी पान अध्यक्ष, आजीविका महिला संकुल संगठन, मंजीत प्रधान, कांग्रेस प्रखण्ड अध्यक्ष, नोवामुंडी जेना पूर्ति, मुखिया विश्वकर्मा दास ,पंचायत सदस्य, रघुनाथ राउत, सामाजिक कार्यकर्ता सूरज नायक सामाजिक कार्यकर्ता समेत सैकड़ों महिलाएं आजीविका महिला संकुल संगठन की सदस्य मौजूद थे.



