रामगोपाल जेना,चक्रधरपुर: शुक्रवार को रांची-चाइबासा मुख्य मार्ग के चक्रधरपुर प्रखंड कार्यालय समीप ई-रिक्शा व बाइक में टक्कर हो गई. जिससे बाइक चालक घायल हो गया. आनन-फानन में बाइक सवार घायल को अनुमंडल अस्पताल में भर्ती किया गया. जानकारी के मुताबिक चक्रधरपुर शहर के शीतला मंदिर निवासी गगन महाली बाइक में सवार होकर अपने काम से कहीं जा रहा था.(नीचे भी पढ़े)
इसी दौरान प्रखंड कार्यालय के समीप ई-रिक्शा से टक्कर हो गए. इस दुर्घटना से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से घायल को चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती किया गया. जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया. इस दुर्घटना से बाइक सवार गगन के सर और चेहरे में गंभीर चोट लगी है. घटना के बाद परिजनों को सूचित कर दिया गया और परिजन अस्पताल पहुंचकर घायल की बेहतर इलाज के लिए ले गए.



