
जमशेदपुर : झारखंड के सारे कोर्ट में फिजिकल कोर्ट नहीं चल रहा है. वर्चुअल माध्यम से सारे कोर्ट का संचालन हो रहा है. इसको लेकर अधिवक्ताओं में नाराजगी है. वकीलों का कहना है कि जब चुनाव हो जा रहा है. सारे काम शुरू हो चुका है तो सिर्फ कोर्ट को ही क्यों बंद रखा गया है. वकीलों ने अब मांग की है कि तत्काल फिजिकल कोर्ट की शुरुआत की जाये. इन लोगों ने चेतावनी दी हैकि अगर 4 जनवरी तक फिजिकल कोर्ट शुरू नहीं हुई तो वे लोग हड़ताल पर पूरी तरह जा सकते है. झारखंड बार काउंसिल ने इसको लेकर हाईकोर्ट से मांग भी रखी हैह. काउंसिल की ओर से बताया गया है कि 4 जनवरी 2021 को झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस से वे लोग मुलाकात कर वकीलों की मांगों को रखेंगे. यदि काउंसिल की भावनाओं के अनुरूप फिजिकल कोर्ट शुरू नहीं होता है तो पूरे राज्य के वकील वर्चुअल कोर्ट से अपने को अलग रखेंगे. इन लोगों का कहना है कि झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस को इन लोगों ने दो बार पत्र लिख दिया है, लेकिन कुछ नहीं हुआ है. अब अगर शुरू नहीं होता है तो उन लोगों के पास हड़ताल पर जाने के अलावा कोई विकल्प नहीं है.





