
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी स्थित कारमेल जुनियर कॉलेज के पास रहने वाले गिरीश कुमार सिंह के 28 वर्षीय पुत्र आकाश कुमार सिंह बीते 12 दिसंबर से घर से लापता है. गायब होने के 18 दिनों बाद भी पुलिस आकाश का पता नहीं लगा पाई है. हालांकि सोनारी थाना प्रभारी का कहना है कि पुलिस आकाश को ढुंढने का हर प्रयास कर रही है. आखिरी बार उसका मोबाइल लोकेशन चांडिल के पास मिला था फिर उसका मोबाइल बंद हो गया. पिता गिरीश सिंह के अनुसार आकाश 9 दिसंबर को घर से निकला था, वह 10 दिसंबर को घर वापस नहीं आया. 11 दिसंबर को घर आने पर उसे फटकार लगाई थी जिसके बाद वह घर से निकल गया. 12 दिसंबर को उसने घर पर फोन कर कहा था कि वह जा रहा है और अब वापस नहीं आएगा. इस फोन कॉल के बाद उसका मोबाइल बंद हो गया.





