• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Friday, October 16, 2026
30 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

xlri jamshedpur convocation : एक्सएलआरआइ जमशेदपुर ने मनाया 70वां वार्षिक दीक्षांत समारोह, 530 छात्र-छात्राओं को मिली डिग्री, आइसीआइसीआइ के सीइओ संदीप बख्शी ने कहा – भारत का मजबूत नियामक ढांचा, दुनिया की सबसे स्थिर वित्तीय प्रणालियों में से एक, देखिये – video

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : शनिवार को एक्सएलआरआइ- जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट जमशेदपुर में 70वें वार्षिक दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया. टाटा ऑडिटोरियम में आयोजित इस समारोह में कुल 530 छात्र-छात्राओं को विभिन्न कार्यक्रमों में डिग्री प्रदान की गयी. इस समारोह का मुख्य आकर्षण रहे आइसीआइसीआइ बैंक के सीइओ संदीप बख्शी, जो एक्सएलआरआई के ही पूर्व छात्र हैं. उन्हें संस्थान का सर्वोच्च सम्मान ‘सर जहांगीर घांदी मेडल फॉर इंडस्ट्रियल एंड सोशल पीस’ प्रदान किया गया. यह पुरस्कार औद्योगिक एवं सामाजिक क्षेत्र में उनके योगदान को लेकर दिया गया. एक्सएलआरआइ के डायरेक्टर डॉ. (फादर) सेबेस्टियन जॉर्ज, एसजे ने समारोह को चिंतन और भविष्य की जिम्मेदारी का क्षण बताया. (नीचे भी पढ़ें)

उन्होंने संस्थान की उत्कृष्टता, मूल्यों पर आधारित नेतृत्व और राष्ट्र-निर्माण की प्रतिबद्धता पर बल दिया. साथ ही 2026 बैच की उपलब्धियों की सराहना करते हुए छात्रों से अनुशासन, धैर्य और निरंतर सीखने की अपील की. बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के चेयरमैन टी.वी. नरेंद्रन ने सभी पास आउट स्टूडेंट को संबोधित करते हुए कहा कि स्नातक होना सिर्फ डिग्री लेना नहीं, बल्कि मूल्यों और व्यक्तिगत निर्णयों से भविष्य गढ़ने का काल है. श्री नरेंद्रन ने अपने पहले संदेश में आज के दौर में वैश्विक घटनाओं की समझ को बेहद जरूरी बताया. कोविड 19, रसिया-यूक्रेन युद्ध और मध्य-पूर्व के संघर्षों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि आज दुनिया पूरी तरह आपस में जुड़ी हुई है, जहां किसी एक देश की घटना का प्रभाव हर उद्योग और हर देश पर पड़ता है. (नीचे भी पढ़ें)

उन्होंने कहा कि वैश्विक सप्लाई चेन की कमजोरियों का जिस तरह इस्तेमाल हो रहा है, उसे समझना युवा पेशेवरों के लिए बेहद जरूरी है. इस दौरान उन्होंने सॉफ्ट स्किल, सीखना कभी भी नहीं छोड़ने के साथ ही सामाजिक दायित्वों का हमेशा निर्वाह करने का आह्वान किया. सभी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आगे का जीवन चुनौतियों, तनाव और असफलताओं से भरा होगा. उन्होंने कहा कि सफल वही लोग होते हैं जो इन परिस्थितियों को बेहतर तरीके से संभालते हैं. अंत में उन्होंने सभी छात्रों को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि वे जहां भी रहें, एक्सएलआरआइ का नाम रोशन करें. वहीं, आइसीआइसीआइ बैंक के सीइओ संदीप बख्शी ने कहा कि स्वतंत्रता के समय कई देश भारत के साथ स्वतंत्र हुए, लेकिन भारत ने जो उपलब्धि हासिल की, वह दूसरों को नहीं मिली. अवसर सबके लिए समान होते हैं, पर उनका उपयोग हर व्यक्ति, संस्थान और राष्ट्र अलग-अलग तरीके से करता है. भारत की वित्तीय सेवाएं हमेशा अर्थव्यवस्था की प्रगति से अटूट रूप से जुड़ी रही हैं. सार्वजनिक क्षेत्र की संस्थाओं ने बैंकिंग, बीमा और म्यूचुअल फंड की मजबूत नींव रखी. 90 के दशक में उदारीकरण के बाद निजी क्षेत्र उसी उत्कृष्ट मानव संसाधन पर निर्भर रहा. (नीचे भी पढ़ें)

भारत का मजबूत नियामक ढांचा ( आरबीआइ, सेबी, आइआरडीए ) आज भी हमें दुनिया की सबसे स्थिर वित्तीय प्रणालियों में से एक देता है. कहा कि आइसीआइसीआइ की यात्रा 1955 से शुरू हुई. हमारे संस्थापकों ने आर्थिक विकास, वित्तीय बुनियादी ढांचे और जिम्मेदार सामाजिक नागरिकता के तीन स्तंभों की परिकल्पना की. आज आइसीआइसीआइ जो कुछ भी है, वह उन महान नेताओं की दूरदर्शिता का परिणाम है. विद्यार्थियों को कहा कि आज से आप अपनी पेशेवर यात्रा शुरू कर रहे हैं. विश्व में चुनौतियां हैं, लेकिन भारत मजबूत है. आप चुनिंदा प्रतिभाएं हैं, एक्सएलआरआइ की बेहतरीन शिक्षा से समृद्ध हैं. अब समय है कि आप उत्कृष्टता, निरंतर सीखने, विनम्रता और सेवा भाव के साथ आगे बढ़ें. नया अध्याय शुरू करें. न केवल सफलता के लिए, बल्कि समाज और राष्ट्र के बेहतर भविष्य के लिए. (नीचे भी पढ़ें)

अकादमिक उत्कृष्टता के लिए इन्हें किया गया सम्मानित
एक्सएलआरआइ मेडल फॉर एकेडमिक एक्सीलेंस (2025-26) के तहत विभिन्न श्रेणियों में मेडल प्रदान किए गए पारिनीत रेड्डी मेडल (बेस्ट ऑलराउंड स्टूडेंट) अभिनव सिंह रॉय को, गीता सक्सेना मेडल (बेस्ट ऑलराउंड वुमन स्टूडेंट) अनुष्का चतुर्वेदी को, के.वी.के. राजू मेडल (आउटस्टैंडिंग एफपीएम स्टूडेंट) सुधांशु भट्ट को मिला. एचआरएम में खुशी कौर मेहता, बीएम में निश्चल गोयल और अन्य कार्यक्रमों में भी छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया. सामाजिक पहल के लिए नेहल जैन और सम्यक जैन को विशेष सम्मान मिला.

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Jamshedpur suicide – जमशेदपुर में बीती रात दो आत्महत्याएं, कपाली में पत्नी से विवाद के बाद युवक ने लगायी फांसी, सीतारामडेरा में नशे के आदी युवक ने फंदा लगाकर दी जान
खबर

Jamshedpur suicide – जमशेदपुर में बीती रात दो आत्महत्याएं, कपाली में पत्नी से विवाद के बाद युवक ने लगायी फांसी, सीतारामडेरा में नशे के आदी युवक ने फंदा लगाकर दी जान

October 16, 2026
Jamshedpur fire : गोलमुरी सब्जी बाजार में लगी आग, दुकान स्वाहा, देखिये – video
खबर

Jamshedpur fire : गोलमुरी सब्जी बाजार में लगी आग, दुकान स्वाहा, देखिये – video

October 16, 2026
Jharkhand congress big decision : झारखंड कांग्रेस का बड़ा फैसला, धनबाद व पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस का होगा विभाजन, गठित होंगी शहरी और ग्रामीण कमेटियां
खबर

Jharkhand congress big decision : झारखंड कांग्रेस का बड़ा फैसला, धनबाद व पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस का होगा विभाजन, गठित होंगी शहरी और ग्रामीण कमेटियां

October 16, 2026
Next Post

Tata workers union ex president homage : टाटा वर्कर्स यूनियन के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय प्रोफेसर अब्दुल बारी की मनायी गयी 79वीं पुण्यतिथि, पटना में गोली मारकर कर दी गयी थी हत्या

Jharkhand visit of vice president of india : भारत के उपराष्ट्रपति से मिले युगांतर भारती के अध्यक्ष अंशुल शरण, कई विषयों पर चर्चा

Jharkhand bjp new committee : झारखंड भाजपा की नयी कमेटी की हुई घोषणा, कोल्हान से पूर्व सांसद आभा महतो, गीता कोड़ा और शैलेंद्र सिंह को मिली जगह, जानें कौन लोग है कमेटी में

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Horoscope Know Your Day Thursday 15th October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 15 अक्टूबर 2026

Jamshedpur durga puja : बागबेड़ा दुर्गा पूजा पंडाल बनकर तैयार, प्रकृति की रक्षा, आंतरिक शक्ति की खोज और शिव शक्ति के अटूट संबंध का जीवंत संदेश

Jamshedpur new ds flat durgapuja : न्यू डी एस फ्लैट दुर्गा एवं काली पूजा कमिटी के पंडाल का हुआ उद्घाटन, विधायक पूर्णिमा साहू एवं भाजपा जिला प्रभारी दिनेश कुमार हुए शामिल

Jamshedpur dmr fee delay welcomed : यूपीआइ भुगतान पर डीएमआर शुल्क स्थगित करने के निर्णय का स्वागत, व्यापारियों को मिलेगी राहत – अनिल मोदी

jamshedpur bjp leader kale : भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले ने विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में पहुँचकर मां दुर्गा का लिया आशीर्वाद, काले ने कहा – मां जगदंबा की आराधना से समाज में सुख, शांति और सद्भाव का संचार हो

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur durga puja : बागबेड़ा दुर्गा पूजा पंडाल बनकर तैयार, प्रकृति की रक्षा, आंतरिक शक्ति की खोज और शिव शक्ति के अटूट संबंध का जीवंत संदेश

Jamshedpur new ds flat durgapuja : न्यू डी एस फ्लैट दुर्गा एवं काली पूजा कमिटी के पंडाल का हुआ उद्घाटन, विधायक पूर्णिमा साहू एवं भाजपा जिला प्रभारी दिनेश कुमार हुए शामिल

Jamshedpur dmr fee delay welcomed : यूपीआइ भुगतान पर डीएमआर शुल्क स्थगित करने के निर्णय का स्वागत, व्यापारियों को मिलेगी राहत – अनिल मोदी

jamshedpur bjp leader kale : भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले ने विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में पहुँचकर मां दुर्गा का लिया आशीर्वाद, काले ने कहा – मां जगदंबा की आराधना से समाज में सुख, शांति और सद्भाव का संचार हो

jamshedpur durga puja : कदमा रानीकुदर हिंद क्लब के पंडाल के पट खुले, हैरी पॉटर थीम पर बना है दुर्गा पूजा पंडाल

tata steel initiative : टाटा स्टील ने ठेका कर्मचारियों के लिए लांच किया ऐप श्रम लाभ, डिजिटल सुविधा से ठेका कर्मचारियों को सशक्त बनाने की पहल

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News