जमशेदपुर : टाटा स्टील की अधीकृत यूनियन जमशेदपुर के टाटा वर्कर्स यूनियन द्वारा यूनियन के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय प्रोफेसर अब्दुल बारी की 79वीं पुण्यतिथि पर शनिवार को यूनियन परिसर में एक शोक सभा का आयोजन किया गया. इस अवसर पर टाटा वर्कर्स यूनियन के महासचिव सतीश कुमार सिंह, डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष शाहनवाज आलम ने यूनियन के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय प्रोफेसर अब्दुल बारी की जीवनी पर प्रकाश डाला. उनके अलावा टाटा वर्कर्स यूनियन के फैकल्टी-सह-ऑफिस एसोसिएट डाॅ एमएस सिंह ने यूनियन के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय प्रोफेसर अब्दुल बारी की जीवनी पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला. साथ ही सभी ने उनके ओजस्वी एवं दूरदर्शी नेतृत्व क्षमता का अनुसरन अपने जीवन एवं यूनियन में करने की प्रेरणा ली. गौरतलब हो स्वर्गीय प्रोफेसर अब्दुल बारी टाटा वर्कर्स यूनियन में वर्ष 1937 से 1947 तक लगभग करीब 10 वर्षों तक अध्यक्ष थे और 28 मार्च 1947 को पटना के नजदीक फतुहा रेलवे स्टेशन के पास गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई थी. (नीचे भी पढ़ें)
यूनियन द्वारा आयोजित इस शोकसभा में टाटा वर्कर्स यूनियन के महासचिव सतीश कुमार सिंह, डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश कुमार सिंह के अलावा उपाध्यक्ष शाहनवाज आलम, संजय कुमार सिंह, संजीव तिवारी, सहायक सचिव अजय कुमार चौधरी, कोषाध्यक्ष अमोद कुमार दुबे, यूनियन के ऑफिस इन्चार्ज धर्मबीर कुमार सिंह व टाटा वर्कर्स यूनियन कार्यकारिणी समिति के कई सदस्यगण के अलावा टाटा वर्कर्स यूनियन के कर्मचारिगण आदि उपस्थित थे. अंत में यूनियन के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय प्रोफेसर अब्दुल बारी की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर प्रार्थना की गई एवं उसके पश्चात श्रधांजली सभा की समाप्ति की घोषणा की गई.




