
जमशेदपुर : झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास के सोनारी बुधराम मोहल्ला स्थित ससुराल में चोरों ने हजारों की चोरी कर ली. बताया जाता है कि चोर घर के पीछे से दीवार फांदकर घुसे.
घर के पिछले हिस्से से घुसकर एक कमरे में जाकर उसमे रखे दो पायल, चार छोटा पायल, सोने का मंगलसूत्र, 12 ग्राम सोने का हार समेत करीब 50 हजार (एफआईआर के मुताबिक) के समान की चोरी कर ली और पीछे से ही भाग निकले.

घर के लोग जब सोकर उठे तो देखा कि समान की चोरी कर ली गई है. इसकी सूचना सोनारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने चोरी की जांच शुरू की. अब तक चोरों के बारे में कोई जानकारी नही हो पाई है.














