
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखण्ड के झरिया गांव में विधायक कुणाल षडंगी ने कल्याण विभाग से स्वीकृत आदिवासी संस्कृति कला केंद्र (मांझी भवन, मानकी मुंडा भवन, पाराहा भवन, परगना भवन एवं धुमकुड़िया भवन) निर्माण कार्य का शिलान्यास नारियल फोड़ कर किया. कार्यक्रम में विधायक कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि ग्रामीणों की मांग पर उन्होंने भवन निर्माण के लिए अनुशंसा की थी. आदिवासी संस्कृति कला केंद्र का भवन निर्माण होने से समाज की संस्कृति को बढ़ावा मिलने के साथ ही युवाओं की प्रतिभा निखरेगी. उन्होंने कहा कि योजना के निर्माण में सभी सहयोग करें. इस अवसर पर असित मिश्रा, दीपक बारीक, मुखिया सोमाय हासदा,बबलू पांडा,पिनाकी समेत दर्जनों कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित थे.







