
चाकुलिया : पिछले 18 अगस्त की रात बढ़ामारा और तीखी गांव के बीच जंगल के पास बहड़ागोड़ा थाना क्षेत्र के चिंगड़ा गांव निवासी नईम खान की चाकू मार कर हत्या कर दी गई थी. हत्या के मामले में चाकुलिया थाना में कांड संख्या38/19 धारा 302/34 भादवि के तहत मामला दर्ज कर पुलिस मृतक के भाई सोबराती खान को गिरफ्तार कर पिछले सात दिनों से पूछताछ कर रही थी. शनिवार को घाटशिला एसडीपीओ कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन कर एसडीपीओ रणवीर सिंह ने घटना के संबंध में बताया कि मृतक के भाई सोबराती खान ने अपना जुर्म को स्वीकार कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि मृतक के भाई ने बताया है कि वह बंगाल के चिचड़ा गांव का रहने वाला है. मृतक नईम खान अपने पड़ोस की लड़की को लेकर बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के चिंगड़ा गांव में आकर रहने लगा. मृतक की पहली पत्नी एवं मृतक के साला दोनों ने मिलकर मृतक नईम खान के ससुराल से मिले सामान को अपने पास रख लिया तथा चिंगड़ा में रखे सामान को नहीं दिया. इसी सामान के लिए मृतक के भाई ने अपने ही बड़े भाई की चाकू मार कर हत्या कर दी. श्री सिंह ने बताया कि अभियुक्त की निशानदेही घटना में प्रयुक्त चाकू, टूटा हुआ चाकू का हेंडल और खून से सना कपड़ा बरामद किया गया है. मौके पर चाकुलिया थाना प्रभारी त्रिभुवन राम, पुअनि ललित खलको, सअनि अनिल कुमार सिंह, मुकेश कुमार समेत अन्य उपस्थित थे.







