
चक्रधरपुर : बन्दगांव प्रखंड की ओटार पंचायत के ओटार गांव में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली के उपलक्ष्य में 16 प्रहर श्रीश्री राधा हरि संकीर्तन का आयोजन किया गया है. संकीर्तन की तैयारी अंतिम चरण में है. पूरे गांव को सजाया जा रहा है. संकीर्तन के सफल आयोजन को लेकर शुक्रवार को एक तैयारी बैठक पूर्व शिक्षक सुरेश कुमार महतो की अध्यक्षता में हुई, जिसमें सुचारू रूप से संकीर्तन को संपन्न करने के लिए विभिन्न लोगों को जिम्मेदारी सौंपी गई है. बताया गया कि सोलह प्रहर श्रीश्री राधा हरि संकीर्तन का कार्यक्रम के तहत 8 मार्च (रविवार) को गंध दिवस , 9 मार्च को नाम प्रारंभ, 10 मार्च को मध्य दिवस एवं 11 मार्च को (धुलट) समापन होगा. संकीर्तन में सात मंडलियां भाग ले रही हैं, जिसमें तीन महिला एवं चार पुरुष संकीर्तन मंडली हैं.
भोला दास वृंदावनपुर, पूर्वी सिंहभूम, भीम ठाकुर टीकर, सरायकेला-खरसावां, जगदीश चंद्र प्रधान, महिला संकीर्तन संप्रदाय शशिकला सोनुवा, घनश्याम महतो मनोहरपुर, कृष्णा मोराडानिया, राधा कृष्णा महिला संप्रदाय, मेदिनीपुर, सुमित्रा सरदार महिला संप्रदाय, उरूगुटू, हाता, परमेश्वर दास ओटार, की कीर्तन मंडली प्रमुख रूप से भाग ले रही है. बैठक में बसंत महतो, सिद्धार्थ महतो, लाल मोहन महतो, नरेश महतो, शैलेश महतो, नितीश महतो, अनूप महतो, रमेश चंद्र महतो, दारा सिंह महतो, लालू महतो, दुलू महतो, राघव महतो, अग्नि देव महतो, कामदेव महतो समेत काफी संख्या में गांव के लोग उपस्थित थे.















