
Jamshedpur : साइक्लॉनिक सर्कुलेशन का असर रविवार को शहर के कई इलाकों में देखने को मिला. इस वजह से शहर के कई हिस्सों में बूंदाबांदी होती रही. वहीं मौसम विभाग की मानें तो सोमवार को भी शहर के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 21 दिसंबर तक शहर में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि रविवार की तुलना में 4 डिग्री कम रहा. वहीं न्यूतनतम तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई. बारिश से ज्यादा परेशानी फुटपाथ पर सोने वाले लोगों को हुई.







