
जमशेदपुर : टाटा स्टील प्रोसेसिंग एंड डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड (टीएसपीडीएल) कंपनी में चालक का काम करने वाले बर्मामाइंस लांगटाउन निवासी उमेश झा (55) की मौत के के बाद बस्तीवासियों के साथ मृतक के परिजन कंपनी गेट पर बैठ गए. लोगों ने कंपनी गेट जाम कर दिया. लोग मृतक के परिवार के एक सदस्य को स्थाई नौकरी और मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं. इसकी जानकारी पाकर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और समझा-बुझा कर हटाने का प्रयास किया, लेकिन सभी उक्त मांग पर अड़े रहे. हालांकि इसके बाद भी पुलिस लोगों को हटाने के प्रयास में जुटी रही. (नीचे भी पढ़ें)

तीन बेटियों की कैसे होगी शादी
बस्ती के लोग परिजनों का इस कारण से सहयोग कर रहे हैं क्योंकि उनकी तीन बेटियां है. अब तीनों बेटियों की शादी कैसे होगी. बगैर नौकरी दिए परिवार के सदस्यों को पालना ही दूभर हो जाएगा. (नीचे भी पढ़ें)
मुआवजा नहीं मिलने तक गेट जाम करेंगे
बस्ती के लोगों का कहना है कि जब तक नौकरी और मुआवजे पर बात नहीं होती है तबतक वे कंपनी गेट के समक्ष बैठे रहेंगे. हालाकि मौके पर पहुंचकर पुलिस लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है, लेकिन मौजूद लोग किसी की बातों को नहीं सुनने को तैयार नहीं हैं.




