
जमशेदपुर : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के उद्यमियों की बड़ी संस्था आदित्यपुर स्मॉल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (एसिया) के चुनाव में संतोष खेतान अध्यक्ष पद पर विजेता घोषित हो गये है. शनिवार को हुए मतदान के बाद हुई मतगणना के बाद शाम करीब पांच बजे रिजल्ट की घोषणा कर दी गयी. सिर्फ अध्यक्ष पद के लिए मतदान होना था, जिसमें संतोष खेतान और राजीव रंजन मुन्ना के बीच टक्कर थी. शाम 4 बजे तक मतदान के बाद एक घंटे में मतगणना हो गयी. कुल 398 लोगों ने मतदान किया, जिसमें से 4 मत अवैध पाये गये. मतदान में 261 मत संतोष खेतान को मिले जबकि राजीव रंजन मुन्ना को 133 मत प्राप्त हुए. अध्यक्ष के अलावा पूरी कार्यकारिणी में सिर्फ एक ही व्यक्ति ने नामांकन किया, जिस कारण मतदान नहीं हुआ. सिर्फ अध्यक्ष पद पर ही मतदान हुआ, जिसमें संतोष खेतान ने 128 मतों से जीत हासिल की. अध्यक्ष बनने के बाद संतोष खेतान ने बताया कि वे उद्यमियों की समस्याओं के निदान के लिए पूरी तरह तत्पर है और हमेशा वे आगे उद्यमी हित में लड़ते रहेंगे. उन्होंने मतदाताओं के प्रति आभार जताया और कहा कि वे मतदाताओं ही नहीं बल्कि सारे उद्यमियों की आवाज बनेंगे और हर समस्याओं का निराकरण कराने का भरपूर प्रयास करेंगे. केंद्र सरकार और राज्य सरकार के साथ मिलकर उद्यमियों को नयी सुविधाएं दिलाने का प्रयास करेंगे.

ये चुने गए निर्विरोध-चार उपाध्यक्ष पद के लिए सुधीर कुमार सिंह, दीपक डोकानिया, संतोख सिंह और के मुरलीधरन, चार सचिव पद के लिए मनदीप सिंह, अशोक कुमार गुप्ता, दिव्यांशु सिन्हा और तपन कुमार साहू, एक पद महासचिव के लिए दशरथ उपाध्याय. एक ट्रस्टी पद के लिए एसएन ठाकुर. 16 कार्यकारिणी सदस्य के लिए नमन अग्रवाल, राजेश कुमार अग्रवाल, युगल किशोर चिरनेवाल, सुनील सिंह, पवन कुमार अग्रवाल, विश्वनाथ हाजरा, आशीष अग्रवाल, रवि सरोगी, रमेश कुमार खंडेलवाल, देवांग गांधी, सत्यजीत साहू, प्रदीप कुमार जैन, हरजीत सिंह, मनोज कुमार हरनाथका, चतुर्भुज केडिया और स्वप्न कुमार मजूमदार बनाये गये है.






