
जमशेदपुर : जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति क्षेत्र अंतर्गत सोनारी, में अवैध रूप से नक्शा विचलन कर भवन निर्माण किए जाने की शिकायत प्राप्त होने के उपरांत जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार के निर्देश पर नगर प्रबंधक सोनल सिंह, प्रभारी कर दरोगा एमकेएल दास एवं क्षेत्र कर्मियों के टीम के साथ (उड़नदस्ता दल) द्वारा होल्डिंग संख्या-93 बी ब्लॉक अंतर्गत नक्शा विचलन कर अवैध रूप निर्माणरत स्थल को तोड़ दिया गया. ज्ञातव्य हो कि निर्माणकर्ता को पूर्व में कार्यालय द्वारा अवैध निर्माण कार्य बंद करने एवं विचलित अंश को स्वयं से तोड़ने हेतु नोटिस तामील पर्याप्त समय दिया गया था परंतु जिसका अनुपालन नहीं करने के आलोक में विचलित स्थल को तोड़ कर हटा दिया गया. इसके अतिरिक्त अन्य तीन अवैध निर्माणकर्ताओ को नोटिस भी तामील किया गया.
इस कार्य में नगर प्रबंधक सोनल सिंह के साथ प्रभारी कर दरोगा एम के एल दास, क्षेत्रिय कर्मी- प्रकाश भगत, कृष्णा राम, बिनोद तिवारी, व गणेश राम शामिल थे.






