
सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिला इंटक कमेटी का रविवार को विस्तार किया गया. साथ ही पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र दिया गया. इस दौरान इंटक के प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय मौजूद थे और सभी पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपा. श्री पांडेय ने औद्योगिक क्षेत्र में मजदूरों के हित में काम कर रहे संगठन के नेताओं को नसीहत देते हुए कहा कि किसी कीमत पर उद्योगों को प्रभावित करने का प्रयास न करें. मजदूर और उद्योग हित में मिलकर काम करें, ताकि औद्योगिक माहौल और मजदूरों का अस्तित्व बना रहे. वहीं टाटा मोटर्स के सम्बंध में श्री पांडेय ने कहा कि पहले औद्योगिक क्षेत्र में काम करने वाले उद्योगों को अवसर दिया जाए, ताकि यहां के उद्यमियों और कामगारों को नुकसान न उठाना पड़े. उन्होंने बताया कि हर हाल में पहले स्थानीय कामगारों को अवसर मिलना चाहिए, उसके बाद बाहरी लोगों को मौका देना चाहिए.













