
जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी चौक पर उस वक्त लोगों की भीड़ जमा हो गई जब एक नशेड़ी बाइक चालक राजा कुमार साव और दूसरे बाइक चालक रवि के बीच आपस में टक्कर के बाद झड़प हो गई. सड़क पर झड़प होता देख पास ही मौजूद गोलमुरी ट्रैफिक की टीओपी में मौजूद पुलिसकर्मी उसे पकड़कर अपने साथ ले गए. राजा ने टीओपी में भी जमकर हंगामा किया और वहां मौजूद टेबल पर रखे कांच को तोड़ दिया, पुलिस के साथ हाथापाई भी की जिसमे आरक्षी नरेंद्र कुमार साव को चोट आई. इतना ही नहीं, जब पुलिस उसे गोलमुरी थाने ले गई तो उसने थाने में भी जमकर हंगामा किया और थाना के मुंशी को भी मुक्के से मारा. बाद में पुलिस उसे इलाज के एमजीएम अस्पताल ले गई. (नीचे भी पढ़ें)

मिली जानकारी के अनुसार केबल टाउन निवासी रवि चौक से एग्रिको की मुड़ रहा था और राजा गलत दिशा से आ रहा था. दोनो के बीच बाइक में टक्कर होने को लेकर झड़प हो गई थी. फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.














