
जमशेदपुर : टाटा स्टील स्थित द टिस्को मैकेनिकल सोसाइटी के कर्मचारियों का प्रबंधन और सचिव जितेंद्र कुमार सिंह के बीच बोनस समझौता संपन्न हुआ. इस बार कर्मचारियों को अधिकतम 1 लाख 45 हजार 394 रुपये और न्यूनतम 53 हजार 946 रुपये की राशि बोनस के मद में मिलेगी. प्रतिशत के अनुसार यह बेसिक और डीए का 18.75% प्रतिशत हुआ. बोनस समझौते पर प्रबंधन की ओर से चेयरमैन अशोक गुप्ता, कोषाध्यक्ष पुष्कर कुमार, वाइस चेयरमैन राजीव रंजन, कार्यकारी सदस्य विराज मनी सांडिल, मनीषा कुमारी, गुमि हांसदा और सोसाइटी सचिव जितेंद्र कुमार सिंह ने हस्ताक्षर किया. कोषाध्यक्ष श्री पुष्कर ने कर्मचारियों को बोनस के पैसे का सदुपयोग करने का आह्वान किया.




