
जमशेदपुर : बिष्टुपुर स्थित जी टाउन मैदान में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच बुधवार को खेला गया. स्टार 11 और एवरग्रीन टीम के बीच यह मैच खेला गया, जिसमें स्टार 11 की टीम विजेता बनी जबकि एवरग्रीन की टीम रनर अप रही. मैच में 15 विकेट लेने वाले आमीर खान मैन ऑफ द सीरीज रहे. फाइनल मैच में मैन ऑफ द मैच धुना हुए. इस क्रिकेट का आयोजनन भाजपा नेता धर्मेंद्र प्रसाद और टिंकू के नेतृत्व में हुआ था.

फाइनल मैच में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार और सामाजिक कार्यकर्ता रत्नेश तिवारी मौजूद थे. इन लोगों ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया. विजेता को यहां 18 हजार रुपये नगद जबकि उपविजेता टीम को 13 हजार रुपये दी गयी.






