जादूगोड़ा : जादूगोड़ा निवासी आठ वर्षीय समृद्ध शर्मा ने खड़गपुर में आयोजित तृतीय ओपन इंटरनेशनल स्टैंडर्ड फाइड रेटिंग शतरंज टूर्नामेंट 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-9 वर्ग में 19वां स्थान हासिल किया है. यूसिल कर्मी रामेश्वर मिस्त्री के पुत्र समृद्ध शर्मा ने अपनी उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ यूसिल एवं तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट का नाम भी गौरवान्वित किया है.(नीचे भी पढ़ें)
प्रतियोगिता में 300 से अधिक बच्चों ने हिस्सा लिया. कड़े मुकाबले के बीच समृद्ध ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए 19वां स्थान प्राप्त किया. उनके इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया. समृद्ध शर्मा सुंदरनगर स्थित स्प्रिंग फ्लावर स्कूल में कक्षा तीन का छात्र है. विद्यालय के शिक्षकों, परिजनों एवं शुभचिंतकों ने उसे इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी है. समृद्ध ने अपनी सफलता का श्रेय अपने खेल प्रशिक्षक विकास कालिंदी तथा अपने माता-पिता को दिया. सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगे भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की उम्मीद जताई.












