
जमशेदपुर : देश में औद्योगिक और मोटर-वाहन कंपनियों को महत्वपूर्ण घटकों के प्रमुख आपूर्तिकर्ता, शैफ़लर इंडिया लिमिटेड (बीएसई : 505790, एनएसई : शैफ़लर) ने शुक्रवार भारत में झारखंड के जमशेदपुर में अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित एक लार्ज साइज बियरिंग (एलएसबी) रीफर्बिशिंग सेंटर का उद्घाटन किया. देश के पूर्वी हिस्से में स्थित यह केंद्र रणनीतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है, जिसका शुभारंभ शैफ़लर इंडिया के प्रमुख अधिकृत डिस्ट्रीब्यूशन पार्टनर प्रीमियर बियरिंग्स इंडिया लिमिटेड के साथ मिलकर किया गया है. इस उपलब्धि के मौके पर अपने विचार व्यक्त करते हुए, हर्षा कदम, एमडी सह सीईओ, शैफ़लर इंडिया ने कहा कि शैफ़लर बेहद कारगर और टिकाऊ समाधान उपलब्ध कराने के अपने वादे पर कायम है, जो पूरे मूल्य-श्रृंखला की अहमियत को और बढ़ा देता है. यह केंद्र औद्योगिक कंपनियों के लिए सबसे पसंदीदा टेक्नोलॉजी पार्टनर बनने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है, क्योंकि हम अपनी बेहतर कार्य-क्षमता तथा उत्पादों की गहरी समझ को एकजुट करते हुए अपने ग्राहकों को मूल्यवान सेवाएं प्रदान करते हैं. बियरिंग को फिर से नया बनाना एक स्थायी प्रक्रिया है, जिससे कंपनियों के समय एवं लागत की काफी बचत होती है, साथ ही इसका पर्यावरण पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है. मुझे पूरा यकीन है कि, लंबे समय से हमारे डिस्ट्रीब्यूशन पार्टनर के साथ मिलकर शुरू किया गया. यह केंद्र ग्राहकों के लिए अपने उत्पादन को त्रुटिहीन बनाए रखने में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. उद्घाटन के मौके पर प्रीमियर बियरिंग्स इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष सुरेंद्र चोरारिया ने कहा कि हमें गर्व है कि हम शैफ़लर के साथ लंबे समय से जुड़े हुए हैं तथा इसके माध्यम से हम टेक्नोलॉजी एवं सटीक उत्पादों को ग्राहकों तक पहुंचा रहे हैं. पिछले कुछ सालों में, शैफ़लर के साथ हमारी साझेदारी ने हमें अपनी तकनीकी क्षमता के निर्माण एवं विकास में मदद की है. हमें पूरा यकीन है कि, आगे चलकर यह केंद्र ग्राहकों की टिकाऊ और कारगर बियरिंग रिकंडीशनिंग सेवाओं की बढ़ती मांग को पूरा करेगी. इस केंद्र के शुभारंभ के साथ, कंपनी ने खनन, धातु एवं खनिज, लुगदी एवं कागज, रेलवे, बिजली, तथा इसी प्रकार के अन्य क्षेत्रों से संबंधित उद्योगों के संचालन कार्यों में इस्तेमाल होने वाले बियरिंग्स की मरम्मत के लिए अपनी सेवाओं के दायरे के साथ-साथ ग्राहकों से निकटता को बढ़ाया है. इन उद्योगों में बियरिंग्स की भूमिका बेहद अहम होती है, क्योंकि वे अधिक मूल्य वाली मशीनरी के लगातार और कुशलतापूर्वक संचालन के लिए सबसे आवश्यक होते हैं इसलिए, कुल मिलाकर मशीनरी की उपलब्धता और संयंत्र से होने वाले फायदे पर बियरिंग्स की स्थिति का काफी प्रभाव पड़ता है. सामान्य तौर पर संचालन कार्यों में पूरी तरह इस्तेमाल होने के बाद पुराने बियरिंग्स के स्थान पर नए बियरिंग्स लगाए जाते हैं. लेकिन बड़े आकार के बियरिंग्स को बदलना इतना आसान नहीं होता है, साथ ही आर्थिक रूप से भी यह प्रक्रिया फायदेमंद नहीं है. इसके लिए काफी अधिक लागत और लंबे समय की जरूरत होती है. औद्योगिक कंपनियां बियरिंग्स रीफर्बिशिंग के मरम्मत तथा नवीनीकरण का विकल्प चुनकर अपने मूल्यवान संसाधनों की बचत कर सकती हैं, और इस तरह बियरिंग्स ज्यादा लंबे समय तक काम में आते हैं. इससे कई अन्य फायदे भी होते हैं जैसे कि डाउनटाइम में कमी, जीवन काल में बढ़ोतरी और इन्वेंट्री की लागत में कमी. इसके अलावा, इस प्रक्रिया से कार्बन के उत्सर्जन में भी बड़े पैमाने पर कमी आती है, क्योंकि नए बियरिंग्स के निर्माण की तुलना में इस प्रक्रिया में कम मात्रा में कच्चे माल का उपयोग होता है. जमशेदपुर केंद्र में बियरिंग्स के मरम्मत तथा नवीनीकरण केंद्र का संचालन बियरिंग विशेषज्ञों की एक समर्पित टीम द्वारा किया जाता है. शैफ़लर के वैश्विक दिशा-निर्देशों और रिकंडिशनिंग मानकों के अनुरूप, इस केंद्र में छह-स्तरीय प्रक्रिया का पालन किया जाता है.












