
जमशेदपुरः सोनारी की रहने वाली सोनम सिंह को बीते गुरुवार को दिल्ली में सम्मानित किया गया था. कार्यक्रम का आयोजन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र में किया गया. इस दौरान आचार्य नरेन्द्र देव ग्रंथावली का लोकार्पण किया गया. जिसमें जमशेदपुर की छात्रा जो जेएनयू से एमफिल की पढ़ाई पूरी कर पीएचडी कर रही है, उन्हें उनके प्रोफेसर ओमप्रकाश सिंह द्वारा अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि में हरिवंश नारायण सिंह, उपसभापति राज्यसभा और जदयू के सांसद केसी त्यागी शामिल रहे. कार्यक्रम का शुभारंभ मनमोहक कत्थक नृत्य की प्रस्तुति से किया गया. इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के अध्यक्ष राम बहादुर राय ने सोनम को सम्मानित किया. इस दौरान ओमप्रकाश सिंह ने ग्रंथावली के सम्पादन में सोनम के योगदान की सरहना करते हुए प्रोत्साहित किया.












